Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का हथियारों का जखीरा बरामद

सुकमा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले में बड़ी सफलता हासिल की है। बोधराज पाड़र के जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक डंप बरामद किया गया, जिसमें एक .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 49 जिंदा कारतूस और एक एल्यूमिनियम कंटेनर मिला।

यह कार्रवाई एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन में भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने की। तलाशी अभियान के बाद बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया और टीम सुरक्षित कैंप लौट आई।

सुकमा पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version