जांजगीर-चांपा: अवैध शराब मामले के बाद सेमरिया गांव में बदलाव, ग्रामीणों ने ली शपथ

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में अवैध कच्ची महुआ शराब के मामले में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के बाद अब गांव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पुलिस की लगातार समझाइश और पहल के बाद आज सेमरिया गांव के लोगों ने शराब बनाना और बेचने की गतिविधि बंद करने की शपथ ली।

आज गांव में एसपी विजय कुमार पाण्डेय, SDOP प्रदीप कुमार सोरी, जनपद सदस्य रामचरण पाल और श्रवण गोंड़ मौजूद रहे। इस दौरान सबरिया समाज के लोगों की बैठक लेकर उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने और स्वरोजगार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस की पहल पर ग्रामीणों को बिहान कार्यक्रम से जोड़ा गया और गेंदा की खेती, डिटर्जेंट व फाइनल बनाने और मशरूम की खेती जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया गया।

ग्रामीणों से 5 तारीख को पामगढ़ के सामुदायिक भवन में होने वाले स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि तीन साल पहले इसी गांव में अवैध महुआ शराब की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ था, जिसमें टीआई ओपी कुर्रे और अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

You May Also Like

More From Author