वरिष्ठ IPS सुंदरराज पी बने NIA के IG, केंद्र सरकार ने दी नियुक्ति की मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी लंबे समय तक बस्तर रेंज के आईजी रहे हैं। उन्हें नक्सल विरोधी अभियानों में उनकी प्रभावी भूमिका के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई सफल अभियान चलाए और बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ खुफिया तंत्र को मजबूत करने, नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने और विकास कार्यों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब वे NIA में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

You May Also Like

More From Author