Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सिम्स के सीनियर सर्जन पर छेड़खानी का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

छत्तीसगढ़: बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में एक सीनियर सर्जन पर मरीज की बहन द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने अक्टूबर 2022 में उसके भाई के इलाज के दौरान उसके साथ छेड़खानी की थी। उसने बताया कि जब उसने विरोध किया तो डॉक्टर ने उसे धमकाया और उसके पति को नौकरी से निकालने की धमकी दी।

डरी हुई महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया और कई महीनों तक चुप रही। हालांकि, बाद में उसे नए कानूनों के बारे में पता चला और उसने कलेक्टर से शिकायत करने का फैसला किया।

उसने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version