Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुशासन तिहार शिविर में उठीं गंभीर शिकायतें, आवास, बिजली बिल और सचिव समायोजन पर सवाल

मुंगेली। सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत जरहागांव में आयोजित शिविर में कई महत्वपूर्ण शिकायतें सामने आईं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, कथित सचिव समायोजन और बिजली बिल गड़बड़ी के मामले प्रमुख रहे।

प्रांशु कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव के नगर पंचायत में कथित समायोजन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं आदिवासी हितग्राही रामकुमार ध्रुव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के तीन माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है और उन्हें लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

इसके अलावा पूर्णिमा जायसवाल ने गलत मीटर रीडिंग के कारण 52 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल जारी होने और एक वर्ष बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई।

अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि सभी शिकायतें प्राप्त हुई हैं और प्रत्येक मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version