Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

तेलंगाना के मुलुगु जिले में नक्सलियों से मुठभेड़, सात ढेर

Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान में सात नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जंगल में मुठभेड़
मुठभेड़ मुलुगु जिले के इथुरुनगरम क्षेत्र में चालपाका के पास के वन क्षेत्र में हुई। सुरक्षाबलों ने इस इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना के आधार पर अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में उनके प्रमुख नेता भी शामिल हो सकते हैं।

तेलंगाना के ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Exit mobile version