Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद में होली के दिन कई सरकारी स्कूल बंद, ताले लटके मिले

राजिम। गरियाबंद जिले में होली के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को कई शासकीय स्कूल बंद मिले और स्कूल समय में ही प्रवेश द्वार पर ताले लटके दिखाई दिए।

जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देश के मुताबिक स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होने थे, लेकिन कई स्कूल तय समय पर नहीं खुले और शिक्षक भी अनुपस्थित पाए गए। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि होली के बहाने कुछ शिक्षकों ने मनमानी करते हुए स्कूल नहीं खोले। मामले की जानकारी मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।

Exit mobile version