रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया यार्ड में पॉइंट और स्विच नवीनीकरण कार्य के चलते 21 मई से दो दिन का विशेष ट्रैफिक एवं इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया गया है। कुल 8 घंटे 30 मिनट के इस ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इसके कारण गोंदिया स्टेशन की लाइन नंबर 6 और 7 पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 68817 गोंदिया-गढ़ा मेमू पैसेंजर, 68818 गढ़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर, 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर, 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर (22 और 23 मई 2026 को) तथा 68724 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

