रायपुर।छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में रायपुर सेशन कोर्ट द्वारा दोबारा ट्रायल शुरू करने के फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाईकोर्ट जाने पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन दुर्भाग्यवश राजनीति हावी हो गई। न्यायालय अपना आदेश दे चुका है और यह प्रकरण भविष्य के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
SIR प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष द्वारा पत्र लिखे जाने पर चंद्राकर ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि उनका काम अब सिर्फ चिट्ठी लिखना रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में किसी का नाम कटवाने की बातें केवल अनुमान हैं और नेता प्रतिपक्ष पत्र लिखकर ही सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।
कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा और नेताओं के दिल्ली दौरे पर हमला बोलते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल किसी भी हाल में दीपक बैज को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनने देंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में सबसे प्रभावशाली नेता भूपेश बघेल हैं और उनसे नीचे देवेंद्र यादव का स्थान है।
धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की कांग्रेस की मांग पर चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में इस मुद्दे पर एक राय नहीं है। तंज कसते हुए बोले कि उनका फैसला भी अब AICC ही करेगी, उनके हिसाब से सरकार नहीं चलाई जा सकती।