भिलाई : मंगलवार की रात, भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र में घनी आबादी के बीच स्थित एक लॉज में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने 3 लड़कियों सहित 6 लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रभात लॉज में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने पर वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए लोगों में दो स्थानीय युवक, एक पश्चिम बंगाल की युवती और 3 अन्य युवक शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि लॉज के संचालक ने जांजगीर के निलेश वर्मा को लॉज के संचालन के लिए दिया था।
इस मामले में पुलिस ने लॉज के संचालक सुप्रभात शील, निलेश वर्मा, दुर्ग के राजेंद्र यादव, जामुल की मंजू लहरे, सुपेला की लक्ष्मी हलधर और ग्राम परसदा की संगीता बंजारे को गिरफ्तार किया है।
CSP हरीश पाटिल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रभात लॉज का संचालक प्रभात शील और राजेंद्र यादव के लिए लड़कियों को लाया गया था। मामले में सभी आरोपियों पर पीटा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।