रायपुर राज्य सरकार ने शैलाभ साहू को मंत्री केदार कश्यप का विशेष सहायक नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, शैलाभ साहू को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक इस पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। वहीं उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान कार्यों के साथ ई-ऑफिस, SPARROW और ई-एचआरएमएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी शैलाभ साहू ने कई जिलों में सेवाएं दी हैं और प्रशासनिक सुधारों व डिजिटल प्लेटफॉर्म के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति को सरकार के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

