Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर जताई नाराजगी, ‘क्यों बटेंगे हम’

CG News ; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर जोशीमठ के ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वर्तमान में कवर्धा प्रवास पर गए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस नारे को गलत करार दिया और कहा कि “बटेंगे तब कटेंगे,” लेकिन यह सवाल उठता है कि आखिर क्यों बटेंगे?

उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि गोमाता को लेकर पूरे देश में एकता का माहौल है। स्वामीजी के अनुसार, “जब हमने ‘गाय हमारी माता है’ का नारा दिया तो सबने इसे स्वीकार किया और बोले, ‘गाय हमारी भी माता है’। जब हम सभी की माता एक है, तो बंटने का कोई सवाल ही नहीं उठता। एक माँ के बच्चे कहाँ तक बटेंगे, हम एक हैं और एक ही रहेंगे।”

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट रूप से बयान दिया कि देश की एकता और अखंडता के बीच में विभाजन की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

Exit mobile version