रायपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, किसानों और ग्रामीण योजनाओं को बताया वरदान

रायपुर। एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीबी–जी राम जी को लेकर कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ विरोध करना रह गया है, जबकि सरकार की योजनाएं गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि पहले काका-बाबा और अब अध्यक्ष-पूर्व मुख्यमंत्री की लड़ाई में कांग्रेस का कार्यकर्ता पिस रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार ने मनरेगा के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 किया है। विकसित भारत ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर विकास की योजना बनेगी, जिससे गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से वे दुर्ग रवाना हुए, जहां किसान मेले में शामिल होंगे और कृषि फार्म का भ्रमण करेंगे। 31 जनवरी को वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ बैठक करेंगे।

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण को नई गति देगा।

You May Also Like

More From Author