Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में शोएब ढेबर की तलाश तेज, 25 करोड़ की रंगदारी मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। CJM कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने शहर में आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने बैरनबाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास, शंकर नगर के पाल्म बेलाजियो अपार्टमेंट और फाफाडीह के होटल वेलिंगटन कोर्ट समेत कई जगहों पर तलाशी ली। मामले में पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और जब्त मोबाइल फोन के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Exit mobile version