रायपुर, 21 नवंबर 2025: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान साइबर ठगों की नई चालबाजी उजागर हुई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ठाकुर रविंद्र सिंह ने नागरिकों को अलर्ट जारी कर कहा कि BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) या कोई भी अधिकारी SIR फॉर्म भरने या जमा करने के लिए OTP या कोई निजी जानकारी नहीं मांगते।
ठगी की चाल: ठग BLO बनकर फोन या मैसेज कर OTP मांग रहे हैं। SIR फॉर्म में भरे मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर खाते खाली कर रहे। तीन साल में 791 करोड़ की ठगी हो चुकी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले, “पर्सनल जानकारी किसी को न दें। फॉर्म केवल BLO के माध्यम या भारत निर्वाचन आयोग ऐप से जमा करें। ठगी हो तो तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराएं।”
सुरक्षा टिप्स:
• अनजान APK फाइल न डाउनलोड करें।
• OTP शेयर न करें।
• संदिग्ध कॉल पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
यह अलर्ट SIR 2026 अभियान के बीच जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील।