मतदाता सूची में नाम गायब, गड़बड़ी: कांग्रेस का EC को ज्ञापन, SIR की तैयारी अधूरी, आनन-फानन में लागू

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जैसे-जैसे गति पकड़ रही है, वैसे-वैसे मतदाता सूची की खामियां सामने आ रही है. इन गड़बड़ियों को लेकर परेशान लोगों की बातों को निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचा रहे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व रायपुर मेयर एजाज ढेबर ने चुनाव आयोग पर पूरी तैयारी के बिना एसआईआर की प्रक्रिया को अंजाम देने का आरोप लगाया है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रामसागर पारा की रामजी हलवाई गली के लगभग 80 लोगों का नाम 2003 सूची से गायब होने पर निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की. मीडिया से चर्चा में पूर्व विधायक ने कहा कि इन्हीं लोगों ने 1998 में उन्हें वोट किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूर्ण नहीं है. आनन-फानन इसे लागू किया गया है, जिसकी वजह से जनता भटक रही है.

You May Also Like

More From Author