सीतापुर: परिचित युवक पर युवती से दुराचार का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चलता के हर्राटिकरा निवासी 24 वर्षीय इंदल साय किंडो ने परिचित युवती को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसी दौरान उसने युवती के साथ जबरन गलत कृत्य किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।

पीड़िता की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

You May Also Like

More From Author