Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोरिया जिले में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में 4 मई से 10 मई के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पटना, बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विभाग ने 6 वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग की टीम ने गश्त के दौरान पाया कि वाहनों में बिना अनुमति कोयला, ईंट और गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के तहत 2 हाईवा, 3 ट्रैक्टर और 1 मिनी ट्रक को जब्त कर संबंधित थाना बैकुंठपुर, चरचा और पटना की अभिरक्षा में रखा गया है।

जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई उनमें मिनी ट्रक क्रमांक CG 16 A 2435, ट्रैक्टर CG 16 CG 6738, ट्रैक्टर CG 15 AC 3349, ट्रैक्टर CG 16 CR 2013 और हाईवा क्रमांक CG 10 AM 7044 तथा CG 10 AM 5428 शामिल हैं। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 और खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिज भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version