Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ीं शिकायतें, 12 अक्टूबर को नोडल अधिकारियों की अहम बैठक

रायपुर। बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच 12 अक्टूबर को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक सुबह 11 बजे लोक शिक्षण वित्त नियंत्रक आरएल मसिया की अध्यक्षता में होगी। इसमें जिला स्तर पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जुड़े नोडल अधिकारी और बजट प्रभारी शामिल होंगे।

बैठक में बिजली बिल भुगतान, विद्युत कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाने की स्थिति और अन्य वित्तीय व प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी

Exit mobile version