Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में साउथ अफ्रीकन युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में 22 वर्षीय साउथ अफ्रीकन युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले के रूप में हुई है, जो मुंबई से रायपुर स्थित मेट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने आया था।

मानसिक रोग से जूझ रहा था छात्र

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सेनजेलवे मानसिक रोग से पीड़ित था और नियमित दवाइयां ले रहा था। मुंबई में उसके अजीबोगरीब व्यवहार के वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुके थे। रायपुर आने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।

एंबेसी का हस्तक्षेप

घटना की जानकारी मिलते ही साउथ अफ्रीकन एंबेसी सक्रिय हो गई और मामले में हस्तक्षेप किया। एंबेसी के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत सेनजेलवे को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद एंबेसी को औपचारिक रूप से सूचित किया गया।

पुलिस की जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की मानसिक स्वास्थ्य रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम की मदद से यह पता लगाया जाएगा कि मौत स्वाभाविक थी या किसी अन्य कारण से हुई।

Exit mobile version