पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई की देखभाल के लिए विशेष इंतज़ाम

दुर्ग: छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की सेहत का ख्याल रखने के लिए राज्य सरकार ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। एक साल से लकवे से पीड़ित तीजन बाई के घर पर ही डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट और एएनएम की तैनाती की गई है। यह आदेश जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया है।

क्या है मामला?

पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई पिछले एक साल से लकवे से पीड़ित हैं। अपनी बीमारी के बावजूद वे अपने घर गनियारी में रह रही हैं। उनकी सेहत का लगातार ख्याल रखने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। अब तीजन बाई को घर पर ही डॉक्टरों और अन्य चिकित्साकर्मियों से इलाज मिल सकेगा।

You May Also Like

More From Author