Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुकमा में विशेष ग्राम सभा, धार्मिक गतिविधियों और भूमि आवंटन को लेकर प्रस्ताव पारित

सुकमा। जिले के पुनपल्ली गांव में 2 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में धार्मिक गतिविधियों और ग्राम सभा की भूमि के उपयोग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम सभा में इन मुद्दों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

प्रस्ताव में धार्मिक गतिविधियों, प्रार्थना सभा और संबंधित कार्यों के लिए ग्राम सभा की भूमि के इस्तेमाल को लेकर नियम तय किए गए हैं। ग्राम सभा ने अपने निर्णय में पांचवीं अनुसूची, पेसा अधिनियम और छत्तीसगढ़ पेसा कानून का भी उल्लेख किया है।

विशेष ग्राम सभा में गांव की भूमि और स्थानीय स्तर पर धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर आगे की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

Exit mobile version