Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सावधान! बिना मान्यता के चल रहे स्कूल पर कार्रवाई, 1 लाख जुर्माना.. कहीं आप के बच्चे यहां तो नहीं ?

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिना मान्यता के संचालित हो रहे श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के अमलीडीह ब्रांच को शिक्षा विभाग ने बुधवार को सील कर दिया है। स्कूल प्रबंधन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह कार्रवाई कुछ दिनों पहले प्रकाशित हुई एक खबर के बाद की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल अत्यधिक शुल्क और अपर्याप्त सुविधाओं के बावजूद छात्रों से भारी-भरकम फीस वसूल रहा था।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के पांच अलग-अलग जिलों में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के कई ब्रांच बिना मान्यता के चल रहे हैं। रायपुर में ही दो ब्रांच संचालित थे, जिनमें से एक को सील कर दिया गया है।

इन स्कूलों में करीब 1000 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनके भविष्य पर अब सवालिया निशान खड़ा हो गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को जल्द से जल्द मान्यता प्राप्त करने का निर्देश दिया है।

इस मामले में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने मांग की है कि श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के अन्य ब्रांचों को भी जल्द से जल्द सील किया जाए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

Exit mobile version