Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में 4 फरवरी से शुरू SSC MTS परीक्षा, डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किंडो बने नोडल अधिकारी

रायपुर। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा-2025 निर्धारित तिथियों पर कराई जा रही है। परीक्षा 4 से 6 फरवरी, 9 से 12 फरवरी और 16 से 19 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी।

रायपुर शहर में परीक्षा केंद्र “प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, विधानसभा रोड, मुरा” में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उपेंद्र किंडो, डिप्टी कलेक्टर रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Exit mobile version