रायगढ़। होली से पहले पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने 9 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के तहत अभिनव कांत सिंह को रक्षित केंद्र से जूटमिल थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कमला पुसाम को तमनार से स्थानांतरित कर कोतरारोड थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।