कोण्डागांव में शेयर बाजार में लाभ दिलाने के नाम पर फर्जी डीमैट अकाउंट खुलवाकर 18 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई। कोण्डागांव निवासी यतिन्द्र पाटेल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुरुआत में कुछ लाभ दिलाकर उन्हें झांसे में लिया गया और बाद में 18,56,899 रुपए की धोखाधड़ी की गई। इस पर कोण्डागांव पुलिस ने मध्यप्रदेश से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया जिसमें एएसपी रूपेश कुमार डाण्डे, एसडीओपी रूपेश कुमार और साइबर सेल प्रभारी डीएसपी सतीश भार्गव शामिल थे। इन टीमों ने मध्यप्रदेश के गुना, होशंगाबाद, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों तक रेकी की और आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार किए गए आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी हैं:
सौरभ काबरे (25 वर्ष) – नर्मादापुरम
नितेश वर्मा (24 वर्ष) – भोपाल
कुलदीप शिलावट (27 वर्ष) – भोपाल
उदित शिलावट (30 वर्ष) – भोपाल
इस पूरे ऑपरेशन में कोण्डागांव थाना और साइबर सेल की टीमों का विशेष योगदान रहा, जिसमें निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक गुलाब टण्डन, प्रधान आरक्षक देवार्चन सिदार, आरक्षक छेदीलाल नेताम, आरक्षक प्रभुराम नेताम, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक लुमन भण्डारी और आरक्षक बिजू यादव शामिल थे।