Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पत्थर खदान की ब्लास्टिंग से घर में घुसा पत्थर, पुलिस ने FIR दर्ज की

दुर्ग : जिले के ग्राम मुड़पार में संचालित पत्थर खदानों के आसपास बसे ग्रामीणों को धूल के गुबार के साथ अब ब्लास्टिंग के दौरान उड़ने वाले पत्थर के टुकड़ों का भी सामना करना पड़ रहा है। तेज ब्लास्टिंग के कंपन से घरों की दीवारें हिलने लगी हैं। ब्लास्टिंग के बाद पूरा क्षेत्र धूल के गुबार से भर जाता है। हाल ही में, एक ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उड़कर एक ग्रामीण के घर की छत को तोड़कर घर के अंदर आ गिरा। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पीड़ित, टीकाराम यादव ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने खदान संचालक आशीष यादव और ब्लास्टिंग करने वाले व्यक्ति पुनीत राम पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 288, 3(5) और 324 के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version