Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक: पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे पर हमला, निगम-सरकार पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों के हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे को आवारा कुत्तों ने दौड़ाकर काट लिया। घटना के बाद प्रमोद दुबे ने नगर निगम और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में रायपुर में लगभग 51 हजार डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। दुबे ने आरोप लगाया कि संवेदनशील मुद्दों पर कार्रवाई के लिए बनी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं, और यह स्थिति रायपुर नगर निगम व सरकार के बीच आपसी टकराव का परिणाम है।

प्रमोद दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें आवारा कुत्ते लोगों पर हमला करते, काटते और घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे पर भी चार कुत्तों ने एक साथ हमला किया।

पूर्व महापौर ने यह भी आरोप लगाया कि आवारा कुत्तों के नाम पर अधिकारी और भाजपा नेता अपनी जेब भर रहे हैं, जबकि आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उनके अनुसार, आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर होम जैसी व्यवस्थाएं केवल कागजों में ही संचालित हो रही हैं।

Exit mobile version