Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दुर्ग में क्रूरता की हदें पार: एमआरआई सेंटर के गार्ड ने स्ट्रीट डॉग को पीट-पीटकर मार डाला

दुर्ग।जिला मुख्यालय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक एमआरआई सेंटर के गार्ड द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के बाद एक बेजुबान स्ट्रीट डॉग की मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पशु प्रेमी संगठनों में भारी आक्रोश है और आरोपी गार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की है। स्ट्रीट डॉग के सेंटर परिसर में आकर बैठने पर गार्ड ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सिर पर लगातार किए गए वार से डॉग की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले को लेकर पशु प्रेमी संगठनों ने मोहन नगर थाना पुलिस को शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि सेंटर के गार्ड की लापरवाही के कारण ही डॉग प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंचा, लेकिन अपनी गलती सुधारने के बजाय गार्ड ने बेजुबान जानवर पर क्रूरता दिखाई।

Exit mobile version