Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में न्यू ईयर ईव पर पुलिस की सख्ती, नशेड़ी और हुड़दंगी रडार पर

रायपुर। 31 दिसंबर की रात नए साल के आयोजनों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। नशे में वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई होगी। नशे की हालत में पकड़े जाने पर वाहन जब्त किए जाएंगे और शराब परोसने वाले आयोजकों पर भी कार्रवाई संभव है।

पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट और फार्म हाउस संचालकों से आयोजनों की पूरी जानकारी मांगी है। बिना अनुमति कार्यक्रम या शराब परोसने की इजाजत नहीं होगी। अनुमति मिलने पर भी आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मेहमान नशे में वाहन चलाकर सड़क पर न आएं और उनकी सुरक्षित घर वापसी की व्यवस्था की जाए।

इधर, पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई तेज करते हुए ड्रग्स, अफीम और गांजा मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 31 दिसंबर से पहले पुलिस होटल, रेस्टोरेंट, बार और इवेंट आयोजकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी करेगी।

Exit mobile version