Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शिक्षक की कमी से परेशान छात्रों और पालकों ने स्कूल में लगाया ताला

महासमुंद के शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूवाही में शिक्षकों की कमी के कारण गुरुवार सुबह छात्रों और पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। छात्रों की केवल एक ही मांग है कि उन्हें पढ़ाने के लिए स्कूल में शिक्षक नियुक्त किए जाएं।

पालकों ने बताया कि स्कूल में पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित हैं, जिनमें करीब 60 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन इन बच्चों को पढ़ाने के लिए डेढ़ साल से मात्र एक शिक्षक ही हैं। बच्चों की पढ़ाई को हो रही नुकसान को देखते हुए पालक शिक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

ताला लगाने के करीब दो घंटे बाद भी न तो शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी पहुंचा और न ही प्रशासन की ओर से कोई पहल की गई।

Exit mobile version