Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद में छात्र आंदोलन के समर्थन में रैली, NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग

गरियाबंद। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में गरियाबंद जिले के मैनपुर में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के लोग इसमें शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। रैली के बाद प्रधानमंत्री के नाम मैनपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है।

Exit mobile version