सरगुजा: जिले के दो निजी स्कूलों मोंटफोर्ट और OPS स्कूल के फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों द्वारा सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गांधीनगर पुलिस ने की कार्रवाई
वीडियो के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने 8 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक,
- 1 फरवरी को मोंटफोर्ट स्कूल
- 8 फरवरी को OPS स्कूल
में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ था। इस दौरान छात्रों ने शंकरघाट से सरगांव जाने वाले रोड पर स्टंट किए, जिससे सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता था।
इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की।
गांधीनगर थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब अन्य दोषियों की पहचान कर रही है।