VIDEO : छत्तीसगढ़ में मिली अमेरिका के अमेजॉनकी मछली, चार आंखें हैं इसकी खासियत

सारंगढ़, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के छतौना बैराज में एक दुर्लभ प्रजाति की मछली मिली है। यह मछली आम तौर पर भारत में नहीं पाई जाती है और अमेरिका के अमेजॉन नदी में पाई जाती है। इस मछली की सबसे खास बात यह है कि इसकी चार आंखें होती हैं।

इस मछली को ‘सकर माउथ कैटफिश’ कहा जाता है। यह मछली आमतौर पर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और मध्य अमेरिका के मीठे पानी में पाई जाती है। यह मछली मांसाहारी होती है और छोटी मछलियों, कीड़े-मकोड़ों और अन्य जलीय जीवों का शिकार करती है।

छतौना बैराज में इस मछली के मिलने से इलाके के लोगों में काफी उत्सुकता है। लोग इस मछली को देखने के लिए बैराज पर पहुंच रहे हैं।

You May Also Like

More From Author