Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ : रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी; 15 जिलों में ऑरेंज, 27 में येलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और तूफान ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही जनजीवन पर असर भी डाला है। कई इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। खासकर गौरव पथ, सिविल लाइन, कटोरा तालाब जैसे रिहायशी इलाकों में लोग परेशानी में फंसे दिखे।

IMD का अलर्ट: पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट आज शाम 7:05 बजे तक प्रभावी रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

इन जिलों में तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा), गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है:

येलो अलर्ट वाले जिले:

यहां भी तेज हवाएं, बिजली गिरने और बारिश की आशंका जताई गई है:

Exit mobile version