रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। राज्य के बलौदा बाजार जिले में सुहेला विद्युत सब स्टेशन में देर रात 220 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस घटना से बड़ी घटना होने की आशंका थी, लेकिन समय रहते कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए लाइन को काटकर आग को बुझा लिया।
बताया जा रहा है कि दिन भर सूर्य की तेज तपिश और बढ़ते तापमान के कारण यह घटना हुई होगी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
गनीमत की बात है कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।