सुकमा में मुठभेड़: DRG ने जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा समेत 3 माओवादी ढेर

.सुकमा | सुकमा के भेज्जी–चिंतागुफा सीमा के तुमालपाड़ जंगल में DRG जवानों और माओवादियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें जनमिलिशिया कमांडर और 5 लाख के इनामी माड़वी देवा समेत 3 माओवादी मारे गए।

माड़वी देवा ASP आकाश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश, IED ब्लास्ट और ग्रामीणों की हत्या जैसे कई मामलों में शामिल था। मुठभेड़ में दो महिला माओवादी—पोड़ियम गंगी (CNM कमांडर) और सोड़ी गंगी (किस्टाराम एरिया कमेटी)—भी ढेर हुईं।

DRG टीम ने मौके से हथियार, गोला-बारूद और माओवादी सामग्री बरामद की। बस्तर रेंज में इस वर्ष अब तक 233 माओवादी मारे जा चुके हैं। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सर्चिंग जारी है।

You May Also Like

More From Author