Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुकमा में मुठभेड़: गट्टापाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भिड़ंत, एक नक्सली ढेर

Naxal Encounter

Naxal Encounter

सुकमा। केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए निर्धारित 31 मार्च 2026 की समयसीमा अब बेहद करीब है। इस डेडलाइन में महज दो दिन शेष हैं। इसी बीच सुकमा जिले से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

जिले के गट्टापाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को गट्टापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान आज सुबह नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

जंगल क्षेत्र में दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। फिलहाल, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। इस ऑपरेशन की निगरानी सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं।

Exit mobile version