Sukma: एर्राबोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सल सप्लायर गिरफ्तार

Sukma News: एर्राबोर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने दो नक्सल सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी नक्सलियों को विस्फोटक और अन्य आवश्यक सामान सप्लाई कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम मरईगुड़ा, पटेलपारा (थाना एर्राबोर) निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य कनेक्शनों की जानकारी जुटाने में लगी है।

You May Also Like

More From Author