गर्मियों में राहत: दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन के 11 फेरे, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट

रायपुर: गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग से हरिद्वार के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक हर रविवार को चलेगी, जबकि 08744 हरिद्वार-दुर्ग ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के कुल 11-11 फेरे होंगे।

यह ट्रेन दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी-III श्रेणी शामिल है, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

You May Also Like

More From Author