Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जग्गी हत्याकांड में CBI की अपील स्वीकार, मामला हाईकोर्ट वापस

New Delhi News Update:छत्तीसगढ़ के रामअवतार जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए सीबीआई की अपील स्वीकार कर ली है और मामले को दोबारा सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट वापस भेजा है। कोर्ट ने कहा कि केस की मेरिट पर हाईकोर्ट विस्तृत सुनवाई करे। वहीं राज्य सरकार और पीड़ित पक्ष की याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दीं।

जग्गी हत्याकांड 4 जून 2003 का मामला है। 2007 में रायपुर की विशेष अदालत ने अमित जोगी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। अब इस फैसले की हाईकोर्ट में फिर से समीक्षा होगी और सभी पक्षों को सुनवाई का पूरा मौका मिलेगा।

Exit mobile version