Surajpur. कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई। कार्यकारिणी गठन के तुरंत बाद संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सभी असंतुष्ट नेता पूर्व डिप्टी सीएम T. S. Singh Deo के समर्थक बताए जा रहे हैं।
इस्तीफा जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह को सौंपा गया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पदाधिकारियों ने अलग-अलग कारण गिनाए हैं—किसी ने व्यक्तिगत तो किसी ने स्वास्थ्य कारण बताया, जबकि कई नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को पद दिए गए हैं जो न तो प्राथमिक सदस्य हैं और न ही चुनाव के दौरान सक्रिय रहे।
इस घटनाक्रम से जिला कांग्रेस में गुटबाजी और असंतोष स्पष्ट नजर आ रहा है। अब निगाहें पार्टी नेतृत्व पर टिकी हैं कि वह असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए क्या कदम उठाता है।

