हाथियों ने मचाया उत्पात, आत्मानंद स्कूल का गेट तोड़ा, वन विभाग ने खदेड़ा

छत्तीसगढ़: देर रात सूरजपुर के प्रतापपुर नगर में लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब दो हाथियों का दल रिहायशी इलाके में पहुंच गया। हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए आत्मानंद स्कूल परिसर की गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों हाथियों का एक दल भ्रमण कर रहा है। इस दल से भटके दो हाथी देर रात प्रतापपुर शहर में घुस आए और सड़कों पर घूमने लगे। हाथियों ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने आत्मानंद स्कूल परिसर की गेट को तोड़ दिया और आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान पहुंचाया।

हाथियों के सड़कों पर घूमने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

You May Also Like

More From Author