सूरजपुर। कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी प्रशांत ठाकुर ने रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा और आरक्षक पंकज सिंह को निलंबित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर जुआ खेलते लोगों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसे रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कुमेली जंगल का बताया गया। इतने बड़े स्तर पर क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
प्राथमिक जांच में यह माना गया कि थाना प्रभारी द्वारा अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखा जा सका। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया गया है।



