सूरजपुर में राज्योत्सव का समापन, सुनिल मानिकपुर के गीतों पर झूमे पैकरा और अधिकारी

सूरजपुर ब्रेकिंग। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25वें वर्ष पर सूरजपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ी लोकगायक सुनिल मानिकपुर ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी गीतों पर वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ मंच पर थिरकते नजर आए। ‘हमर पारा तुहर पारा’ गीत पर अधिकारियों का उत्साह और सहभागिता लोगों का ध्यान खींचने वाला रहा।

समारोह में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और अंतिम दिन तक उत्सव का जोश बना रहा।

You May Also Like

More From Author