Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, जांच के बाद निलंबित

सूरजपुर। जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचना भारी पड़ गया। शिक्षक का नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए।

मामला प्रतापपुर क्षेत्र के प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव का वीडियो सामने आने के बाद शिकायत की गई थी। जांच में पता चला कि वह अक्सर शराब पीकर स्कूल पहुंचते थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version