Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सरगुजा में धर्मांतरण मामला: सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांधी नगर थाना क्षेत्र के नमनाकला का निवासी है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि उसके निवास पर लंबे समय से लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

इस मामले में प्रार्थी रोशन तिवारी ने गांधी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि ओमेगा टोप्पो ने हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 270 और 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया।

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को गांधी नगर थाना क्षेत्र से धर्मांतरण से जुड़ी रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Exit mobile version