Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बैकुंठपुर में सरगुजा विकास प्राधिकरण बैठक, 50 करोड़ बजट समेत 543 कार्यों को मंजूरी

रायपुर। विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बैकुंठपुर में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई और नई योजनाओं को मंजूरी दी गई।

बैठक में वित्त वर्ष 2025–26 के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति मिली। वहीं 543 विकास कार्यों के लिए करीब 49.05 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने सभी स्वीकृत कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे करने और लंबित कार्य मार्च तक निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए गर्मी में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि जनजातीय और वनांचल इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। बैठक में विद्युतीकरण, हाईमास्ट सोलर लाइट, किसानों की समस्याओं और गुणवत्ताहीन निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने बताया कि पहले मयाली में हुई बैठक से पर्यटन को बढ़ावा मिला था, और बैकुंठपुर बैठक से भी जिले की पहचान व पर्यटन संभावनाएं मजबूत होंगी।

Exit mobile version