Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुशासन तिहार 2026: दूसरे दिन ही सैकड़ों आवेदनों का त्वरित समाधान

रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के दूसरे दिन शिविरों में आम लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया गया। कूंरा नगर पंचायत में 196 में से 136 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण हुआ, जबकि अभनपुर के कठिया में 779 में से 588 आवेदनों का तुरंत समाधान कर ग्रामीणों को राहत दी गई।

शिविरों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बीज और जॉब कार्ड जैसी सुविधाएं भी वितरित की गईं। प्रशासन के अनुसार शेष आवेदनों का जल्द निपटारा किया जाएगा और आगे भी ऐसे शिविरों के जरिए समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

Exit mobile version