Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जांजगीर-चांपा में ISI से जुड़े संदिग्ध स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पुलिस को मिले डिजिटल सबूत

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा क्षेत्र में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में पंजाब निवासी 23 वर्षीय सेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल से जुड़ा हुआ है और उसके मोबाइल से ISI संपर्क से संबंधित डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

जांच में व्हाट्सऐप चैट, वीडियो कॉल और अंतरराष्ट्रीय नंबरों से संपर्क के प्रमाण मिले हैं। आरोपी पर संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों और अन्य जानकारियों को पाकिस्तान भेजने का आरोप है। पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश और ड्रोन के जरिए हथियार उपलब्ध कराने की योजना की भी आशंका जताई है।

किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Exit mobile version